अकेले हुए अयूब तीन विधायकों ने दिया पीस पार्टी से इस्तीफा

uttar-pradesh
रायबरेली। पीस पार्टी के चार में से तीन विधायकों ने आज पार्टी का साथ छोड़ दिया। हालांकि विधायक अखिलेश सिंह ने पार्टी छोडऩे की बात को अफवाह बताते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ महासचिव पद से ही इस्तीफा दिया है। जबकि सूत्रों का कहना है कि पार्टी प्रमुख के अतिरिक्त तीन विधायकों ने पार्टी प्रमुख पर भाजपा के साथ मिले होने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी है। सूत्रों की माने तो जिन विधायकों ने पीस पार्टी का साथ छोड़ा है वह आने वाले दिनों में सपा में शामिल होंगे। हालांकि अभी सपा व पार्टी छोडऩे वाले दोनों ही इस बात से इनकार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में पीस पार्टी में फूट पड़ गयी और पार्टी के चार में से तीन विधायकों ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी छोडऩे वाले विधायकों में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश सिंह(रायबरेली), अजीजुद्दीन(कांठ) तथा कमाल यूसुफ मलिक(डुमरियागंज) ने पीस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। विधायक अखिलेश सिंह ने कहा कि उन्होंने तो सिर्फ राष्ट्रीय महासचिव पद से ही इस्तीफा दिया है।

उधर पार्टी प्रमुख अयूब अंसारी का कहना है कि उन्हें किसी भी विधायक का इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ अत: यह कहना कि विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है गलत है। उधर सूत्र बताते हैं कि श्री सिंह ने पीस पार्टी छोडऩे के बाद कहा कि पार्टी के मुखिया भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए हैं। पार्टी के मुखिया पर भाजपा के साथ साठगांठ कर दंगा फैलाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। श्री सिंह के अनुसार पीस पार्टी अपने उद्देश्यों से भटक गयी है और अराजकता का माहौल पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है जिसे रोकना उनकी प्राथमिकता है। फिलहाल इन तीनों के सपा में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही हैं। सूत्र बताते हैं कि तीनों विधायक प्रयास कर रहे हैं कि वह सपा में शामिल हो जाएं लेकिन सपा की ओर से अभी तक इन्‍हें हरी झण्डी नहीं मिल पायी है जिस कारण तीनों अधर में लटक गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+