हिमाचल प्रदेश में मतदान आज, सुरक्षा कड़ी
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मतदान आज है। सुबह आठ बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू भी हो गयी है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चाकचौबंध व्यवस्था की गयी है। यहां सीधे तौर पर मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में है।
हिमाचल में इतिहास रहा है कि किसी भी पार्टी की सरकार दोबारा नहीं बनी है इसीलिए कांग्रेस को लगता है कि वो सत्ता में वापस आयेगी।जबकि भाजपा के सीएम मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमलने कहा है कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस को जनता को समझ चुकी है इसलिए वो ही वापस आयेंगे।

भाजपा और कांग्रेस सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि बसपा ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। हिमाचल लोकहित पार्टी (36), तृणमूल कांग्रेस (25), सपा (16), माकपा (15), राकांपा (12), स्वाभिमान पार्टी (12), भाकपा (7) और शिवसेना चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है, 105 निर्दलीय भी चुनावी मैदान में हैं।












Click it and Unblock the Notifications