पांच लाख डेरा भक्तों ने की गंगा की गंदगी दूर
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में वीरवार का सवेरा ऐतिहासिक स्वच्छता का संदेश लेकर आया। डेरा सच्चा सौदा सिरसा द्वारा चलाए सफाई महा अभियान 'हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप' के 11वें चरण में देश के विभिन्न राज्यों एवं विदेशों से पहुंचे करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने पावन गंगा नदी सहित हरिद्वार तथा ऋषिकेश शहर का कोना कोना चमका दिया। सफाई महाअभियान का शुभारंभ स्थानीय हर की पौड़ी स्थित गंगा जी के घाट से डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां व उनके पूजनीय माता नसीब कौर इन्सां ने अपने पावन कर कमलों से किया। सफाई अभियान के शुभारंभ के पश्चात गंगा नदी के तटों सहित हरिद्वार तथा ऋषिकेश शहर में हर तरफ से सफाई अभियान आरंभ हो गया। जिधर देखो उधर डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु सफाई करते नजर आए।
सफाई महा अभियान 'हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप' के शुभारंभ अवसर पर हर की पौड़ी स्थित गंगा जी के पावन घाट से संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने अपने पावन कर कमलों से घाट पर झाडू लगाकर तथा पावन गंगा जी में से लोहे के पंजानुमा उपकरण से कचरा निकाला। तत्पश्चात गुरुजी ने सफाई महाअभियान से संबधित स्लोगन लिखे गुब्बारे छोड़कर तथा हरी झंडी दिखाकर सेवादारों को सफाई कार्य में जुट जाने का आह्वान किया। शहर की हर एक गली-मोहल्ले व बाजार में डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु हाथों में झाडू और तसले लिए सफाई करते नजर आए।
श्रद्धालुओं के सेवा करने की भावना को देखकर हरिद्वारवासी ही नही बल्कि वहां गंगा स्नान करने के लिए देश के कोने कोने व विदेशों से आए श्रद्धालु व सैलानी भी उनके जज्बे को सलाम करते नजर आए। इस अवसर पर माता नसीबा कौर इन्सां, उत्तराखंड के आईटी, खेल, युवा एवं नियोजन केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, ज्वालापुर के विधायक चंद्रशेखर इन्सां, केंद्रीयमंत्री अजय रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत, पै्रस कल्ब के प्रधान गुलशन नैय्यर, राष्ट्रीय योग अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष सचिदानंद गोस्वामी, एसपी सिटी केएल शाह, सीओ सिटी अजय सिंह सहित हरिद्वार के गणमान्य लोगों ने गुरुजी का हरिद्वार पधारने पर स्वागत किया व सफाई महाअभियान के लिए आभार जताया।

सफाई महा अभियान के शुभारंभा अवसर पर संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने कहा कि सफाई महाअभियान का उद्देश्य लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने ने कहा कि हरिद्वार नगरी व गंगाजी जिनको सदियों से पवित्र माना जाता है, उनको आज लाखों सेवादार और अधिक पवित्र करने आए हैं। उन्होंने कहा कि गंगा मां लोगों की गंदगी दूर करती है उसमें लोग सीवरेज-गंदे नाले और कचरा ड़ालते है, जो बेहद शर्म की बात है। उन्होंने ने कहा कि जिस प्रकार आप अपनी मां की गोद में गंदगी नही डालना चाहते उ सी भांति गंगा जी में गंदगी डालते समय शर्म आनी चाहिए। गुरुजी ने कहा कि गंगाजी पाप हरती है,जो इसमें गंदगी ड़ालते है तो यह महापाप है।
उन्होंने कहा कि रूहानियत और सुफियत में कहा गया है कि गंगा जी में गिरने वाले गंदे नाले, कचरा, शराब इत्यादि गंदगी नही कहलाते बल्कि गंगाजल कहलाते हैं। उस पावन गंगाजी में गंदगी ड़ालने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर में सफाई रखते है उसी भांति अपने आसपास के क्षेत्र को भी साफ सुथरा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आसपास का वातावरण साफ होगा तो बीमारियां खत्म होंगी। उन्होंने ने कहा कि बाहर की गंदगी के साथ साथ अपने अंत:करण की गंदगी भी दूर करें। उन्होंने कहा कि अंत:करण की सफाई ईश्वर, अल्लाह, राम की भक्ति इबादत, मेथर्ड आफ मेडिटेशन से ही दूर हो सकती है। साध संगत कुछ लेने के लिए नही बल्कि मालिक की औलाद का भला करने के लिए आती है। गंदगी के ढेर उठाती है तथा सफाई करती है, जिससे बीमारियां स्वत ही दूर हो जाती है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा इससे पहले दस जगहों पर सफाई महा अभियान चलाए गए है जिनमें साध संगत ने लाखों की संख्या में सेवादार सेवा करने के लिए पहुंचे है। पूज्य गुरूजी ने कहा कि सफाई महा अभियान का लक्ष्य आमजन को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक करना है।
सफाई महा अभियान में सेवा करने के लिए विभिन्न राज्यों व विदेशों से आए सेवादारों को अपने पावन आशीर्वाद से लाभांवित करते हुए कहा कि धन्य है ये सेवादार, जो दूर दराज से चलकर इस पवित्र नगरी व पवित्र नदी की सफाई करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान की औलाद की सेवा करता है तो इंसान उसपर खुश हो जाता है उसी तरह भगवान की औलाद की सेवा करने वाले को भगवान कोई कमी नही छोड़ते। पूज्य गुरूजी ने कहा कि संत पीर फकीरों का काम समाज की बुराइयां दूर करना है। उन्होंने कहा कि पवित्र धर्मग्रंथों में अंतकरण की सफाई के लिए बाहरी वातावरण की सफाई को आवश्यक बतलाया है इसलिए हम सबको मिलकर अपने आसपास के इलाके की सफाई रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी भारत देश का बहुत बड़ा रूतबा होता था तथा इसे विश्वगुरू की उपाधि दी गई थी, इस देश को साफ-सूथरा रखना भी हम सबकी जिम्मेवारी है।
ताकि कोई भी भारत को डर्टी (गंदा) न कहें।
संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के द्वारा 72 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे है, जिनमें रक्तदान, पौधारोपण, मरणोंपरांत शरीरदान, नेत्रदान, जीते जी गुर्दादान, वेश्यावृति उनमूलन, विधवा विवाह, जरूरतमंदों को मकान बनाकर देने, रिश्वत न लेने और न देने इत्यादि कार्य शामिल है। उन्होंने बताया कि मानवता भलाई के इन महा कार्यों में अब तक पांच लाख से अधिक लोग लिखित में प्रण ले चुके है। डेरा सच्चा सौदा द्वारा एक दिन में 70 लाख से अधिक पौधे लगाए गए है। उन्होंने कहा कि मानवता भलाई कार्यों के लिए रक्तदान, पौधारोपण व मेडिकल शिविर लगाने के लिए गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में डेरा सच्चा सौदा के नाम 15 विश्व रिकार्ड दर्ज हो चुके है। गुरूजी ने बताया कि उनका काम कर्म करना है तथा वे कर्मयोगी और ज्ञानयोगी है। उनका लक्ष्य मानवता की सेवा करना है रिकार्ड बनाना नही। साध संगत के उत्साह व जोश के आगे बडे बडे रिकार्ड छोटे पड़ते चले जाते है।
डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों में लिखित में प्रण लेने वालों का ब्यौरा:-
मरणोंपरांत नेत्रदान करने का प्रण लेने वाले 1 लाख 8891 , नियमित रक्तदान करने वाले 96103, मेडिकल शोध कार्यों हेतू मरणोंपरांत शरीरदान करने का लिखित में प्रण लेने वाले 69,239 जीते जी गुर्दादान करने का प्रण लेने वाले 53,040, रिश्वत नही देने का प्रण लेने वाले 90,964, रिश्वत न लेने का प्रण लेने वाले अधिकारी 1098, दहेज न लेने का प्रण करने वाले 84,291 भक्तयोद्धा बनकर वेश्यावृति त्यागकर समाज की मुख्यधाराओं में शामिल होने वाली युवतियों को अपना जीवन साथी के रूप में स्वीकारने का प्रण लेने वाले 1509 युवा है। इस प्रकार कुल 5 लाख 6 हजार 730 लोगों ने मानवता भलाई कार्य करने का लिखित में प्रण लिया हुआ है।
गुरूजी ने बताया कि यह सब उस ईश्वर, अल्लाह, राम का ही कमाल है जो मानवता की सेवा के लिए लाखों लोग आगे आ रहे है। वेश्यावृत्ति उन्नमूलन को लेकर डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए गए अभियान का वर्णन करते हुए पूज्य गुरूजी ने कहा कि वेश्यावृत्ति त्यागकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने वाली लड़कियों को वे अपनी बेटी के रूप में अपनाते है तथा उसे शुभदेवी की उपाधि दी जाती है। उन युवतियों की शादी करवाने वाले युवकों को भक्तयोद्धा की उपाधि दी गई है। गुरूजी ने बताया कि अब तक 16 लड़कियों की शादियां हो चुकी है तथा ऐसी युवतियों को अपनी जीवनसाथी के रूप में अपनाने के लिए 1500 से अधिक युवा आगे आ चुके हैं। उन्होंने वेश्यावृति की दलदल में फंसी युवतियों से आह्वान किया कि वे छोड दे इस बुराई को, एक उज्जवल जीवन उनकी राह देख रहा है। पूज्य गुरूजी ने बताया कि डेरा द्वारा भारतीय सेना, पुलिस, पत्रकार समाज व थैलीसीमिया बीमारी पीडि़त बच्चों को निशुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जाता है।
गुरूजी ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को ट्रयू ब्लड पंप की संज्ञा दी गई है। उन्होंने कहा कि लाखों लोग डेरा सच्चा सौदा में आकर 7 दिन सेवा-सुमिरन करके और भगवान का नाम लेकर भयानक नशों का सेवन करना छोड़ जाते है। गुरूजी ने कहा कि कन्या भू्रण हत्या रोकने के लिए डेरा सच्चा सौदा द्वारा शाही बेटियां बसेरा बनाया गया है, जहां 22 बेटियां रह रही है जिन्हें समाज ने मार देना था, आज वे बेटियां शिक्षा और खेलों में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने बेटों का पालन पोषण करते है उसी प्रकार अपनी बेटियों का भी करना चाहिए। गुरूजी ने कहा कि अगर बेटे मां बाप का नाम रोशन कर सकते है तो बेटियां भी कर सकती है।
* सफाई महाअभियान के उद्घाटन अवसर पर करीब 10 बजे गुरुजी हर की पौड़ी पधारे, जहां उपस्थित लाखों सेवादारों ने उनका धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा का नारा लगाकर स्वागत किया। गुरुजी ने सेवादारों को अपना पावन आशीर्वाद दिया तथा उन्हें दिशा निर्देश दिए कि धार्र्मिक नगरी हरिद्वार की सफाई कार्य में आए सेवादार पवित्रता का पूरा ख्याल रखें, जूते चप्पल लेकर गंगा जी में न जाएं।
* सफाई महा अभियान की केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, केंद्रीयमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेंद्र रावत, हरिद्वार पै्रस कल्ब व अन्य गणमान्य लोगों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की तथा सफाई महाअभियान को हरिद्वार और गंगाजी के लिए वरदान बतलाया।
* सफाई महाअभियान की हरिद्वारवासियों एवं देश के कोने कोने से आए हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं ने भी खूब प्रशंसा की तथा सेवादारों के जज्बे को काबिले तारीफ बतलाया।
* महा अभियान के अवसर पर हर की पौडी में उमड़े जन सैलाब को देखकर कुम्भ मेले की यादें जहन में ताजा हो आई।
* गुरुजी द्वारा अभियान के शुभारंभ के पश्चात एक साथ लाखों सेवादार सफाई महा अभियान में जुट गए। पावन गंगाजी में सेवादारों ने मानवश्रृंखला बनाकर कचरा, मिट्टी, पत्थर इत्यादि निकाले।
* सेवादारों ने शहर की गली गली व सड़को की भी सफाई की, ऐसे अदभूत श्रद्धालुओं को देखकर हर कोई दंग रह गया।
* सेवादारों ने ऋषिकेश, हरिद्वार और पावन गंगाजी के घाटों के साथ साथ हरिद्वार से लेकर रुड़की तक 25 किलोमीटर तक गंग नहर की भी सफाई की। एक साथ लाखों सेवादारों द्वारा किए गए श्रम के कारण जो सफाई कार्य महीनों में भी संभव नही था वो मात्र कुछ घंटों में ही पूरा हो गया।
*गंगा जी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए अनेक सामाजिक, राजनैतिक व धार्मिक संगठनों ने समय समय पर आवाज उठाई है परंतु धरातल पर कोई खास कार्य अभी तक नही हुए है , जिस कारण निर्मल, स्वच्छ गंगा जी के घाटों पर चारों और गंदगी नजर आती है। आज डेरा सच्चा सौदा के लाखों सेवादारों ने संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के एक आह्वान पर जो ऐतिहासिक पहल की है, उसके निश्चित ही सार्थक परिणाम निकलेंगे और करोड़ों लोगों की आस्था की केंद्र बिंदू गंगाजी फिर से अपना पावन निर्मल स्वरूप हासिल करेंगी।
**डेरा श्रद्धालुओं के इस प्रयास को देखकर लगता है मानो लाखों भागीरथ गंगाजी को पावन करने के लिए आगे आएं हो, इन सबका श्रेय जाता है संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां द्वारा चलाए सफाई महाअभियान हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप को जाता है, पूज्य गुरुजी की प्रेरणा पाकर लाखों लोग सैंकड़ों किलोमीटर की दूर तय कर गंगा जी को स्वच्छता का उपहार, सौगात, भेंट देने के लिए आए। डेरा श्रद्धालुओं ने न केवल गंगाजी के घाटों की सुध ली बल्कि धर्मनगरी कहलाने वाले ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के शहर हरिद्वार तथा ऋषिकेश की भी साफ सफाई की।
* हरिद्वार के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा महा अभियान चला, जिसमें हरिद्वार और ऋषिकेश की सड़के और गलियां ही नही बल्कि गंगा जी के पावन घाट भी साफ सुथरे नजर आने लगे। श्रद्धालुओं ने गंगाजी को साफ करने के पश्चात जल से घाटों को भी धोया।
* हरिद्वारवासी और देश के कोने कोने से गंगाजी में स्नान करने आए श्रद्धालु डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं की सेवाभावना को देखकर अचभित, दंग थे जो गंगा जी में अपने पाप धोने की बजाय गंगा जी को स्वच्छ बनाने के लिए आए हुए थे।
*गुरुजी और गंगाजी के एक साथ दर्शनों से निहाल हुए श्रद्धालु।
* बेशक गंगाजी के किनारे सैंकड़ों हजारों साधु वास करते हो तथा यहां कुंभ तथा अन्य धार्मिक आयोजनों पर देश भर से लाखों साधु पधारते हो परंतु जैसा प्रयास डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने किया है वो स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाने वाला है, उसके लिए समस्त समाज गुरुजी का सदैव सदैव आभारी रहेगा।
महकने लगी राहें, पावन नजर आने लगी भागीरथी:-
डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए सफाईमहा अभियान में जुटे हजारों श्रद्धालुओं के श्रम की बूंदों से हरिद्वार शहर की राहें महकने लगी तथा सुरसरी, भागीरथी, गंगाजी अपने पावन निर्मल स्वरूप में नजर आने लगी। शहर की जिन गलियों व सड़कों में गंदगी के बड़े बड़े नाले लबालब रहते थे आज वे साफ सुथरे नजर आ रहे थे। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने नालों के अंदर घुसकर अपने हाथों व फावड़ों इत्यादि से गंदगी निकाली। हजारों सेवादार शहर की गली गली, सड़क सड़क पर झाडू लगाते नजर आए, कुछ क्षणों के बाद पूरा शहर साफ सुथरा नजर आया, मानो कोई दैवीय चमत्कार हुआ हो। हरिद्वार शहरवासी ही नही बल्कि देश के विभिन्न राज्यों व दूर दराज से आए श्रद्धालु भी सेवादारों की इस सेवाभावना को देखकर आश्चर्यचकित थे। डेरा द्वारा चलाए सफाई महाअभियान ने गंगा जी के घाटों की भी सूरत बदल दी। सेवादारों ने अथक प्रयासों से गंगाजी का स्वरूप अलग ही नजर आने लगा। श्रद्धालुओं की सेवा भावना की सभी ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
सफाई महाअभियान को लेकर हरिद्वार को 8 जोनों में बांटकर अलग अलग राज्यों के सेवादारों की डयूटियां लगाई गई थी। हरिद्वार के 10 जोनों में हर की पौड़ी, रेलवे स्टेशन रोड़ एवं बस स्टैंड, कनखल, भूपतवाला/शांतिकुंज, गंगानदी घाट, डैम से जटवाडा पुल, ज्वालापुर तक, जटवाडा पुल से पथरी पुल तक तथा पथरी पुल से रूड़की तक का क्षेत्र शामिल है। जबकि ऋषिकेश जोन में आवास विकास, रेलवे रोड़, टिहरी बस स्टैंड, त्रिवेणी घाट, मायाकुंड, कुम्हार बाड़ा, बनखंडी, शांतिनगर, तिलक रोड़, वाल्मीकि नगर, चंद्रेश्वर नगर तथा गंगानगर के क्षेत्र शामिल किए गए थे।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications