रेवाड़ी की रैली में दो लाख लोग बनायेंगे राष्ट्रगान गाने का रिकार्ड

इनेलो के प्रधान महासचिव डॉ. अजय सिंह चौटाला बुधवार को रेवाड़ी में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। पत्रकार वार्ता में डा. चौटाला ने बताया कि शहीदों की धरती रेवाड़ी इस समय पूरी तरह इनेलोमय हो चुकी है और रैली में हर जिले से हजारों की संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, ट्रकों, बसों, फोरव्हीलर, कारों व जीपों में गुरुवार को रैली स्थल पर पहुंचेंगे।
डा. अजय सिंह चौटाला ने बताया कि इस रैली में एक साथ 2 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा मिलकर राष्ट्रीय गान गाने का एक नया विश्व कीर्तिमान भी कायम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले सबसे ज्यादा लोगों द्वारा एकसाथ मिलकर समूह गान गाने का रिकार्ड भारतीय लोगों के नाम था और उसके बाद पाकिस्तान में 70 हजार लोगों ने एकसाथ मिलकर समूह गान गाने का रिकार्ड कायम किया था जो कि विश्व रिकार्ड के रूप में दर्ज है। उन्होंने कहा कि इस बार रेवाड़ी में 2 लाख से ज्यादा लोग एक साथ मिलकर राष्ट्रीय गीत गाकर देश के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और एक नया विश्व कीर्तिमान भी स्थापित होगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस बारे में गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड्स एवं लिम्का बुक आफ रिकार्ड को सूचित कर दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
