श्रीनिवास ने संभाला पुलिस महानिदेशक का पदभार

वशिष्ट ने कहा कि उनका प्रयास प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, औद्योगिक शांति कायम रखना, महिलाओं, बच्चों, कमजोर वर्गों के प्रति अपराधों के प्रति सख्त एवं तेज कार्रवाई को सुनिश्चित बनाना रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा वातावरण कायम करने का प्रयास करेंगे कि लोग पुलिस के पास निर्बाध तथा बिना डर के आ सकें और उचित कार्यवाही हक से करवा सकें। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में इस समय लगभग 7000 पुलिस जवान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनका प्रयास रहेगा कि ये जवान जल्द से जल्द पुलिस बल में शामिल होकर नागरिकों को और बेहतर सेवाएं दे सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अब भी काफी रिक्त पद है, जिन्हें जल्द से जल्द भरने का प्रयास किया जायेगा और पुलिस बल को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हरियाणा पुलिस के लिए पिछले छह वर्ष काफी चुनौतिपूर्ण रहे और पुलिस में काफी बदलाव भी आये है। राजीव दलाल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए श्री वशिष्ट ने कहा कि श्री दलाल नई सोच के साथ आए थे। उन्हें काफी समय मिला तथा संसाधन भी मिले। इसके साथ-साथ राज्य सरकार की ओर से भी पुलिस विभाग को काफी सहयोग प्राप्त हुआ। इस दौरान श्री दलाल ने पुलिस को नई बुलंदियों तक पहुंचाया। पुलिस में ढांचागत सुविधाओं का विस्तार एवं सुदृढीकरण हुआ है। प्रदेश में सभी 269 पुलिस स्टेशनों का नवीनीकरण हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications
