फैजाबाद नहीं जा पाए भाजपा नेता सूर्यप्रताप शाही

फैजाबाद जाने से रोकने को लेकर भाजपा ने जमकर विरोध जताया।
श्री शाही ने अपने समर्थकों के साथ लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। वह अपने समर्थकों के साथ वहीं धरने पर बैठ गये और सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। श्री शाही देवरिया से फैजाबाद के लिये रवाना हुए थे। भाजपा नेता ने इसे प्रदेश सरकार की साजिश करार देते हुए कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस ने उन्हें जबरन रोक रखा है। उन्होंने कहा कि यह सरकार लोगों के मूल अधिकारों का हनन करने पर तुली है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उनका कहना था कि भाजपा लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली और सरकार के तुष्टिकरण की नीति के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।
वहीं इससे पहले भाजपा उपाध्यक्ष और सांसद विनय कटियार और पार्टी नेता एवं सांसद लालजी टंडन ने भी कर्फ्यू ग्रस्त फैजाबाद जिले में जाने का प्रयास किया था लेकिन इन नेताओं को भी बाराबंकी में रोक दिया गया था। भाजपा नेताओं के कहा कि सपा अन्य दलों का उत्पीडऩ कर रही है और उनके अधिकारों को दबा रही है। पार्टी ने कहा कि इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications