एफडीआई के खिलाफ खून से हस्ताक्षर ज्ञापन भेजेंगे व्यापारी

Businessmen to be protest against fdi in Uttar Pradesh,
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में श्याम बिहारी मिश्र के नेतृत्व वाले प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल ने एफडीआई के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का एलान किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्त के नेतृत्व में हुई युवा व्यापारियों की बैठक में तय हुआ कि 19 फरवरी को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रांतीय स्तर की रैली आयोजित कर एफडीआई के निर्णय को वापस लेने के लिए केन्द्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। इसके साथ ही शीघ्र ही एफडीआई के विरोध में नई दिल्ली स्थित संसद भवन के समक्ष देशव्यापी प्रदर्शन करने का प्रस्ताव पारित हुआ। युवा व्यापारियों ने एफडीआई का फैसला वापस लेने के लिए खून से हस्ताक्षर कराने का अभियान चलाने का निर्णय भी बैठक में लिया।

जिसके तहत प्रत्येक जिले में अभियान के दौरान खून से लिखे पोस्ट कार्ड और ज्ञापन भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और सूबे के मुख्यमंत्री को भेजे जाने का निर्णय भी लिया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र के मुताबिक सत्ता में बैठे लोगों को एफडीआई की चकाचौंध दिखायी पड़ रही है पर यह तबाही लाने का एक कारण बनेगा। इससे उपयोगी वस्तुएं व खाद्य सामग्री महंगी होगी और मध्यम व छोटे व्यापारियों का धंधा चौपट हो जाएगा।

हमें फिर विदेशों पर आश्रित होना पड़ेगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्त ने कहा कि सूबे के युवा व्यापारी एफडीआई को किसी कीमत में स्वीकार नहीं करेंगे। प्रांतीय महामंत्री मुकुन्द मिश्र के मुताबिक हैण्डबिलों के माध्यम से गांवों की बाजारों तक में एफडीआई से होने वाली क्षति की जानकारी देकर व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+