भ्रष्टाचार रोकने में नाकाम है अखिलेश सरकार: भाजपा

पुलिस से लोगों का भरोसा उठ चुका है। थानों में बलात्कार की घटनाओं का होना, झूठे मामलों में बेकसूर लोगों को जेल भेजना, पुलिस थानों में जनता का हमलावर होना, (बिजनौर और डासना जिला गाजियाबाद) में एक वर्ग विशेष के लोगों ने ताडव मचाया, प्रदेश में जगह-जगह कर्फ्यू लगाना यह साबित करता है कि प्रदेश की जनता का भरोसा अब सरकार पर नहीं रहा है। बाजपेई ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं अधिकारियों की निरंकुशता पर बोल चुके है। अब उन्हें अपनी कथनी को करनी में बदलना चाहिए।
कानून व्यवस्था पर कड़े फैसले लेना चाहिए। अभी तक सरकार दोषियों को कड़ा दण्ड देने की बजाये लीपा पोती ही करती दिख रही है। बाजपेई ने कहा कि कानून सबके लिए सामान होता है चाहे वह अल्पसंख्यक हो या बहुसंख्यक। इन्हे दोहरे चश्में से नही देखा जाना चाहिए। अन्यथा इसके गम्भीर परिणाम सामने आने से कोई रोक नही पायेगा। अभी समय है सरकार दंगाईयों को कड़ा सबक सिखायें और भ्रष्टाचार पर रोक लगाए।












Click it and Unblock the Notifications