दुल्हन ने शादी कर मांगे 25 लाख रुपए व तलाक

गाजियाबाद के चिरंजीव विहार के सॉफ्टवेयर इंजीनियर विशाल गर्ग ने सीमा मित्तल नाम की एक युवती से कुछ समय पहले शादी की। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सबकुछ ठीक चल रहा है लेकिन एक सप्ताह बाद सीमा नौकरी करने बेंगलूर चली गई। बेंगलूर पहुंचने के बाद उसने विशाल को फोन किया तथा 25 लाख रूपये और तलाक देने का दबाव बनाने लगी। सीमा की बात सुनकर विशाल के होश उड़ गए। पहले पहल तो विशाल ने मामला समझने की कोशिश की लेकिन सीमा अपनी बात से पीछे हटने को तैयार नहीं थी। विशाल ने पुलिस को बताया कि मेरठ में रहने वाले उसके जीजा संजय रस्तोगी, बहन मनीषा, माता उषा मित्तल और पिता ईश्वर शरण मित्तल भी सहयोग करने लगे।
इसी बीच बेंगलूर में आशीष गोयल नामक युवक ने आत्महत्या कर ली। बेंगलूर पुलिस की जांच में पता चला कि आशीष की सीमा से पूर्व में शादी हुई थी। उसने सीमा द्वारा पैसे के लिए दबाव बनाने पर आत्महत्या की थी। जानकारी मिलने पर विशाल ने सीमा से इस संबंध में पूछा लेकिन उसने ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया। विशाल का कहना है कि सीमा ने दबाव बनाने के लिए दहेज उत्पीडन का मामला बेंगलूर में दर्ज कराया, जिसे जांच में खारिज कर दिया गया। विशाल व उसके घर वालों ने एसएसपी गाजियाबाद से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। जहां से सहयोग न मिलने पर उन्होंने जिला न्यायालय की शरण ली। पुलिस जांच में पता चला कि सीमा इसी प्रकार लोगों से पैसा ऐंठती रही है।












Click it and Unblock the Notifications