यूपी में बुलंद अपराधियों के हौसले, एक रात में 3 कत्‍ल

Crime in Uttar Pradesh
इलाहाबाद। उत्‍तर प्रदेश में अपराध किस कदर बढ़ गया है इसका उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला। एक ही रात में तीन लोगों की बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। बीती रात उत्‍तर प्रदेश का इलाहाबाद जिला ताबड़तोड़ गोलीबारी से कांप उठा। यहां के सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन के विवाद में दो पट्टीदारों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि गोली से घायल एक युवक को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर स्‍थानीय पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्‍टमार्टम के लिये भेजा गया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले कपिल मुनि मिश्र मध्यप्रदेश पुलिस में दारोगा थे। उनका अपने पट्टीदार शिवबाबू मिश्र से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार की शाम करीब छह बजे इसी मामले को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्साए शिवबाबू ने कुछ लोगों के साथ कपिलमुनि मिश्र के घर पर धावा बोल दिया। कपिलमुनि की तरफ से भी बंदूकें निकल आई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर गोलियां चलने लगीं।

इससे गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग घरों में दुबक गए। गोली लगने से कपिलमुनि मिश्रा (55), शिवबाबू मिश्रा (38) की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में घायल कपिलमुनि के भतीजे संतोष मिश्रा (20) और शुभम मिश्र को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय लाया गया, जहां उपचार के दौरान संतोष की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+