बस पर गिरा हाईटेंशन तार, 12 की दर्दनाक मौत, 32 जले

Accident
फतेहपुर। उत्‍तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेजदिया है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले के जहानाबाद कस्बे के प्राइवेट अमौली-फतेहपुर बस स्टैंड में सवारी भरकर फतेहपुर जाने के लिए खड़ी बस को जैसे ही चालक ने स्टार्ट कर बैक किया हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ऊपर गिर गया।

बस में करंट दौड़ गया और स्पार्किग के कारण आग लग गई। बस धू-धूकर जल गई और 12 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 32 लोग झुलस गए है। इन्हें पहले सीएचसी बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। मालूम हो कि मंगलवार को अपराह्न चार बजे बस जहानाबाद से फतेहपुर जाने के लिए सवारियां भरकर तैयार हुई।

चालक ने जैसे ही बस को पीछे किया तभी वह हाईटेंशन लाइन से टकरा गई और जोरदार स्पार्किंग से तार टूटकर बस पर गिर गया। जिससे बस में आग लग गई। बस से कूदकर 10 यात्रियों ने अपनी जान बचाई। सब स्टेशन से जब तक बिजली काटी गई बस आग का गोला बन चुकी थी। फंसे लोग बचाने के लिए चीख रहे थे और बाहर खड़े लोग बेबस थे। बिजली कटने के बाद लोगों ने शीशे तोड़कर पीडि़तों को बाहर निकाला। एक घंटे बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में लग गए, लेकिन तब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+