रविवार को राहुल गांधी होंगे यूपीए कैबिनेट में शामिल!

Congress Yuvraj Rahul Gandhi
नई दिल्ली। एक बार फिर से राजनीति सरगर्मियां बढ़ गयी हैं क्योंकि 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। लगातार घोटालों के आरोपों को झेल रही यूपीए सरकार के लिए यह कैबिनेट मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार कांग्रेस युवराज राहुल गांधी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

कहा जा रहा है तीन पोस्ट यानी वित्त मंत्रालय, गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय को में कोई फेर-बदेल नहीं होगा लेकिन अंदर की खबर रखने वाले कह रहे हैं कि इस बार राहुल गांधी को कोई बड़ा और अहम मंत्रालय दिया जायेगा उपरोक्त तीनों क्षेत्रों को छोड़कर। अगर ऐसा होता है तो यह राहुल गांधी के लिए काफी अहम होगा क्योंकि साल 2014 में कांग्रेस राहुल गांधी को पीएम पद का उम्मीदवार मानकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

राजनीतिक पंडितों की माने तो इस बार के फेरबदेल में राहुल कि युवा बिग्रेड जैसे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट जैसे लोगों को प्रमोट भी किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यूपीए का एक अहम कदम होगा जो उसके आने वाले दिनों में उसके अस्तित्व की रूप रेखा तय करेगा। राहुल गांधी के कैबिनेट में शामिल होने की बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि पिछले दिनों राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह से डेढ़ घंटे तक मुलाकात की थी। उसके बाद ही पीएम ने मंत्रिमंडल के फेरबदल की घोषणा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+