वीरभद्र ने दी पत्रकार को धमकी, कहा कैमरा तोड़ दूंगा

मालूम हो कि वीरभद्र सिंह इस समय आरोपों के घेरे में है। उनपर इस्पात मंत्री रहते हुए कंपनी से कैश लिया था। इस संबंध में जब एक मीडियाकर्मी ने उनसे सवाल पूछा तो वो भड़क गये। उन्होंने कहा कि ''और कोई काम नहीं है तुम लोगों के पास, ज्यादा सवाल पूछोगे तो कैमरा तोड़ दूंगा''। वीरभद्र के इस व्यवहार के बाद से विपक्ष इसे भूनाने में लग गया है।
वहीं अभी-अभी खबर यह भी आ रही है कि कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने वीरभद्र के इस व्यवहार पर माफी मांग ली है। संदीप दीक्षित ने कहा है कि चुनाव को लेकर वो खासा परेशान हैं और जब कोई भी व्यक्ति टेंशन में होता है तो उससे कुछ ऐसी हरकतें हो जाती है। हालांकि संदीप दीक्षित ने इस बावत माफी मांग ली है। वीरभद्र पर बीजेपी का यह हमला चुनाव आयोग को दिए गए उनके हलफनामे और रिवाइज़्ड आयकर रिटर्न के बाद और तेज हो गया है। एक साथ तीन सालों के इस रिवाइज़्ड आयकर रिटर्न में वीरभद्र की आय कई गुना बढ़ाकर 6 करोड़ 57 लाख रुपये दिखाई गई है।
वीरभद्र सिंह ने रिवाइज़्ड आयकर रिटर्न तब भरा जब आनंद चौहान नाम के एक शख्स के एकाउंट पर शिमला के टैक्स अधिकारियों की निगाह पड़ी। आनंद चौहान एक एलआईसी एजेंट है, जिसे वीरभद्र ने अपने सेब के बागानों से होने वाली आय को निवेश करने का जिम्मा दिया था। सवाल यह उठ रहा है कि कहीं आनंद चौहान के एकाउंट में वह पैसा तो नहीं था जो 1 दिसंबर 2010 को इस्पात इंडस्ट्रीज के दफ्तरों पर आयकर छापों के दौरान मिले दस्तावेज में वीबीएस नाम पर कई जगह कैश एंट्री के तौर पर दिखा। जांच अधिकारियों को शक है कि वीबीएस का मतलब वीरभद्र सिंह ही हो सकता है। इस तरह की एंट्री की कुल रकम करीब ढाई करोड़ रुपये बैठती है।












Click it and Unblock the Notifications