कोयला घोटाले के जनकों को मिले उम्रकैद: हजारे

अन्ना ने साफ आरोप लगाते हुए कहा कि इस घोटाले में सरकार के बड़े नाम शामिल हैं इसलिए वो इस घोटाले की जांच नहीं करा रही है। उन्होंने जिंदल और विजय दर्डा जैसे कांग्रेसी नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि इन सबके खिलाफ सही जांच होनी चाहिए और अगर यह दोषी हैं तो इन्हें सजा भी मिलनी चाहिए, उन्हे जिंदगी भर के लिए जेल की सलाखों के पीछे भेज देना चाहिए। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाये।
अन्ना ने कहा कि आज राजनेताओं का धर्म केवल पैसा हो गया है और उन्हें पैसा कमाने से ही मतलब है देश कहां जा रहा है इस बात से किसी को कोई भी लेना -देना नहीं हैं। अन्ना ने कहा कि उनकी पूरी नई टीम तैयार है इस बारे में वो अगले महीने की 24 तारीख को विस्तृत जानकारी देंगे।












Click it and Unblock the Notifications