जहरीली चाय पीने से महिला और बच्ची की मौत

haryana
कैथल। क्योड़क बस्ती में जहरीली चाय पीने से बीमार हुए 13 लोगों में से एक महिला व बच्ची की सोमवार को मौत हो गई, जबकि आठ मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौत से खफा गुस्साए लोगों ने शहर के मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे जाम लगाया। जाम के कारण हाइवे पर वाहनों की कतारें लग गई। करीब एक घंटे तक लगे जाम के बाद अतिरिक्त उपायुक्त दिनेश यादव ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और जाम खुलवाया। रविवार को शुगर मिल के समीप खेत में धान की कटाई करने गए 13 लोगों की जहरीली चाय पीने से हालत खराब हो गई थी। इसके बाद सभी को बेहोशी की हालत में सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया था। बाद में निजी अस्पताल भर्ती कराया गया था लेकिन सुबह महिला रामपति और बच्ची मंजू की मौत हो जाने से खफा क्योड़क बस्ती के लोग मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में इकट्ठा हो गए।

पोस्टमार्टम के बाद शव तो परिजन घर ले गए लेकिन अन्य लोगों ने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। लोग सड़क के बीचोंबीच बैठ गए और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। क्योड़क बस्ती के निवासी राजकुमार, सूबेदार भरत सिंह, रोहताश कैलरम, बलजीत और रामेश्वर ने बताया कि सभी 13 लोगों को रविवार शाम को अस्पताल लाया गया लेकिन मरीजों को उचित इलाज नहीं मिला। मजबूरन परिजनों को सभी मरीजों को शाह अस्पताल ले जाना पड़ा।

जहां दो मरीजों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और डाक्टरों की लापरवाही के कारण ही जान गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पीडि़त परिवारों को दस-दस लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। वहीं एडीसी ने मंगलवार को बातचीत कर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया। वेंटीलेटर पर रखे गए किसान इंद्र सिंह, पतासो देवी, संतोष, शांति देवी, पूनम, अजय, संजू, मोहित, संजू गंभीर हालत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+