गड़ा धन पाने के लिए कर दी बालक की बलि

Murder
रायबरेली। समय बदल रहा है लोग सेटेलाइट युग में पहुंच चुके हैं लेकिन अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो तंत्र मंत्र और तांत्रिकों की बातों में फंसकर अपराध कर रहे हैं। प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार इलाके में भी ऐसी ही घटना प्रकाश में आयी जिसमें एक महिला ने अपने घर में गड़े हुए धन का पाने के लालच में एक 11 वर्षीय बालक की बलि दे दी। बालक की हत्या के बाद उसके खून का घर में छिड़काव किया तथा शव को गांव के किनारे झाडिय़ों में फेंक दिया।

बच्चे का शव चार दिन बाद रविवार को बरामद हुआ और पुलिस ने खोजबीन करने के बाद महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस के सामने सारी हकीकत बयां कर दी जिसके बाद पुलिस तांत्रिक को तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जमुनापार चौराहा निवासी गुड्डू कौशल के ग्यारह वर्षीय पुत्र अमन कौशल का चार दिन पूर्व अपहरण कर लिया गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने दोस्तों के साथ पड़ोस के गांव शिवकुटी में रामलीला देखने गया लेकिन लौटकर वापस नहीं आया। चार दिन की तलाश के बाद अमन का शव रविवार को गांव के बाहर झाडियों में पाया गया।

स्थानीय लोगों ने शव मिलने के बाद पुलिस थाने में जमकर हंगामा काटा तथा आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच शुरू की तो पता चला कि बालक की हत्या बलि देने के लिए की गयी। पुलिस ने इस मामले में आशाबानो, सिकन्दर बख्श व अजय सिंह को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार की गयी आशाबानो ने पुलिस को बताया कि अमन की हत्या तांत्रिक के कहने पर की थी। पुलिस ने बताया कि आशाबानो के घर में धन गडा होने की बात तांत्रिक ने उसे बताई थी। तांत्रिक ने कहा कि यदि वह किसी बच्चे की बलि दे तो उसे धन की प्राप्ति हो सकती है।

इसी कारण महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमन का अपहरण किया तथा उसकी बलि दे दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कई साक्ष्यों को भी मौके से बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक प्रेम नरायन के अनुसार महिला का बलि के लिए उकसाने वाले तांत्रिक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+