सांसद जी कहिन: मोबाइल पाकर भाग जाती हैं लड़कियां

प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद राजपाल सैनी मुजफ्फरनगर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में वहां मौजूद लोगों को सलाह देते हुए राजपाल ने कहा कि वो अपनी लड़कियों को मोबाइल न दें। राजपाल सैनी के मुताबिक, 'मोबाइल बहुत खराब कर रहे हैं। एक उम्र ऐसी आती है बच्चों की जिसमें वो बहकते हैं। बिल्कुल न दो मोबाइल। मैं हर जगह अपने भाषण में ये कहता हूं। लड़की का कौन सा काम छूट रहा है मोबाइल के बिना। अब हमारी मां-बहनें थीं, हमारी पत्नी थी तब तो मोबाइल देते नहीं थे, मर तो नहीं गई वो।'
जैसे लड़कियों को मोबाइल न देने की वकालत करना ही काफी नहीं था। राजपाल सैनी ने ये भी बता दिया कि लड़कियों को मोबाइल क्यों नहीं देना चाहिए। राजपाल सैनी के मुताबिक मोबाइल मिलने से लड़कियां भाग जाती हैं। राजपाल सैनी का ये बयान किसी भी सभ्य आदमी को शर्मसार करने के लिए काफी हैं। देखना ये है कि मायावती आखिर राजपाल सैनी पर क्या कार्रवाई करती हैं। राजपाल सैनी के इस बयान पर आपकी क्या राय है। आप अपनी राय हमतक पहुंचाने के लिये नीचे दिये कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। हमें इंतजार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications