यूपी में गुंडाराज, डीएसओ को बीच बाजार जिंदा जलाने की कोशिश

Mob tries to set ablaze UP officer, FIR against 154
बदायूं। उत्‍तर प्रदेश के बदायूं जिले में सपा सरकार के माफिया राज की एक अलग ही तस्‍वीर सामने आई है। बदायूं जिले के एक गांव में जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) नीरज सिंह के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशीश की गई। बिना लाइसेंस के डीजल, केरोसिन और पेट्रोल की दुकान पर छापा मारने गए नीरज और उनकी टीम पर तेल माफियाओं ने हमला कर दिया, और उनकी गाडि़यों को तोड़ दिया गया।

तेल माफियाओं ने नीरज को जिंदा जलाने की कोशीश की, और उनकी टीम के दूसरे सदस्‍यों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। उसके बाद टीम के सदस्‍य थाने पहुंचे, और जब पुलिस वह घटना स्‍थल पर पहुंचे तो बाजार बंद हो चुका था। डीएसओ ने इस मामले पर पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

आपको बता दें कि गुरूवार को डीएसओ नीरज सिंह को दहगवां के एक दुकान पर बिना लाइसेंस के डीजल, केरोसिन और पेट्रोल की बिक्री की सूचना मिली थी। जानकारी मिलते ही वह अपनी टीम के साथ दहगवां छापा मारने पहुंच गए। छापा की खबर मिलते ही बिना लाइसेंस के दुकान चलाने वाला दुकानदार थटर बंद करके भग गया। वहां पहुंचे नीरज दुकान को सील करने लगे।

इसी दौरान तेल माफियाओं द्वारा उनपर हमला कर दिया गया। डीएसओ के ऊपर केरोसीन का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशीश की गई। उनके ड्राइवर को बुरी तरह से मारा गया, गंभीर चोटें आने के कारण उसको अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा भयावह माहौल देखकर उनकी टीम को भी वहां से जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+