लवासा भूमि घोटाले में पवार का सपरिवार नाम

Sharad Pawar
मुबंई। भ्रष्ट्राचार आरोप की सीरीज में अगला नाम आया है एनसीपी प्रमुख शरद पवार का। जिस पर वार केजरीवाल ने नहीं बल्कि केजरीवाल के पूर्व सहयोगी वाईपी सिंह ने किया है।

सिंह ने कहा है कि लवासा में गैर कानूनी ढंग से शरद पवार ने जमीन खरीदी है। पेशे से वकील और पू्र्व आईएस वाईपी सिंह ने कहा है कि शरद पवार ने लवासा प्रोजेक्ट से अपनी बेटी सुप्रिया सुले को फायदा पहुंचाया है। जिसमें उनका साथ दिया है पूर्व सिंचाई मंत्री और उनके भतीजे अजीत पवार ने।

यही नही सिंह का यह भी कहना है साल 2009 में सुप्रिया सुले ने जो नामांकन भरा था उसमें भी उन्होंने गलत जानकारी दी है। अजित पवार और शरद पवार ने अपनी कुर्सी का गलत इस्तेमाल किया है उन्होंने सुप्रिया सुले को 348 एकड़ की जमीन मात्र 23000 रूपये प्रतिमाह पर 30 सालों के लिए दिलवायी है।

उसके बाद सुप्रिया ने इसी प्रोजेक्ट के 20.8 शेयर को साल 2008 में बेच दिया इस तरह से उन्होंने करोड़ो की जमीन को कौड़ियों के भाव से लेकर अरबों में बेचा हैं। इस पूरे मामले में उनके पिताजी शरद पवार और चचेरे भाई अजीत पवार ने मुख्य भूमिका निभायी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+