धोखेबाज, बीमार अरविंद को जेल भिजवाओ: लालू प्रसाद यादव

अरे अन्ना के साथ भी केजरीवाल ने घोटाला किया, उन्हें धोखा दिया तभी तो अन्ना ने उसे अपनी टीम से ही बाहर निकाल दिया। केजरीवाल एक निष्कासित व्यक्ति है, हमारे देश में लोगों को नेता बनने की बीमारी है, इसी रोग से अरविंद भी ग्रस्त हैं, लेकिन इसका मतलब तो यह नहीं ना, किसी के भी खिलाफ कुछ भी कह दो, किसी को भी गाली दे दो।लालू यादव ने कहा कि अरे अरविंद है कौन, उसे किसने चुना है, उसे तो तुरंत जेल भिजवा देना चाहिए। क्या गांधी टोपी लगा लेने से आदमी नेता बन जाता है।
गौरतलब है कि बुधवार की शाम को अरविंद केजरीवाल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन गडकरी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने किसानों की लाशों पर अपना बिजनेस अंपयार खड़ा किया है, अपने बिजनेस के लिए उन्होंने किसानों की जमीनों पर कब्जा किया है तभी तो उनके कारण किसान आत्महत्या करने को उतारू हैं। जिसके जवाब में गडकरी ने केजरीवाल के हर आरोप को गलत,बेबुनियाद बताया है और कहा कि वो किसी भी चिल्लर आरोपों को चवन्नी भाव नहीं देते।












Click it and Unblock the Notifications