राष्‍ट्रपति पद के लिए ओबामा, रोमनी में नजदीकी अंतर

barack-obama
वाशिंगटन। डेनवर में आयोजित पहली बहस में पिछड़ने के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने दूसरी बहस में आक्रामकता के साथ न सिर्फ अपने प्रतिद्वंदी मिट रोमनी पर हमला बोला बल्कि बहस के बाद आये आकड़ों के आधार पर कुछ हद तक बढ़त भी हासिल की। हॉफस्‍ट्रा यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई इस बहस में ओबामा ने रोमनी की योजनाओं का मजाक भी उड़ाया। दोनों उम्‍मीदवारों के बीच अर्थव्‍यवस्‍था, कर, ऊर्जा, महिला अधिकार और आव्रजन जैसे मुद्दों पर बहस हुई।

इस बहस में जहां ओबामा अधिक तैयारी से आये वहीं रोमनी ने एक राष्‍ट्रपति के रूप में उनकी असफलताओं का जिक्र किया। बहस के बाद अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर किये गये सर्वेक्षणों में 46 प्रतिशत लोगों ने ओबामा को तो 39 प्रतिशत लोगों ने रोमनी को बेहतर बताया। इस सर्वेक्षण के परिणाम 3 अक्‍टूबर को हुई बहस के बाद आये परिणामों से पूरी तरह विपरीत है। गौरतलब है कि पहली बहस देखने वालों मे 67 प्रतिशत लोगों ने रोमनी को तो 25 प्रतिशत लोगों ने ओबामा का समर्थन किया था।

राष्‍ट्रपति पद के लिए ओबामा मिट रोमनी के 191 मतों के मु‍काबले 201 मतों पर है। जबकि बाकी 146 मतों पर अभी संशय कायम है। राष्‍ट्रपति के पद के लिए अपनी जीत पक्‍की करने के लिए 270 वोटों की जरूरत होती है।

इस बहस में भी रोमनी ने कहा कि वह मध्‍यमवर्ग के विकास को प्राथमिकता देंगे। रोमनी ने ओबामा को लीबिया के बेनघाजी में अमेरिकी वाणिज्‍य दूतावास पर हुई हमले में स्थिति न स्‍पष्‍ट करने पर भी घेरा। जिसका ओबामा ने बखूबी बचाव किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+