मैं मर भी गया तो 100 अरविंद पैदा हो जायेंगे खुर्शीद साहब: केजरीवाल

Arvind Kejriwal
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की धमकियों के बाद इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के नेता अरविंद केजरीवाल ने करारा जवाब दिया है। केजरीवाल ने कहा कि वो उनकी धमकियों से नहीं डरने वाले और फर्रुखाबाद जरूर जायेंगे। केजरीवाल ने कहा कि उन्‍हें किसी प्रोटेक्‍शन की जरूरत नहीं है क्‍योंकि मैं मारा भी गया तो 100 और अरविंद पैदा हो जायेंगे। मालूम हो कि केजरीवाल के फर्रुखाबाद जाकर प्रदर्शन करने की चुनौती पर धमकी देते हुए कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा था कि केजरीवाल को आना है तो आएं फर्रुखाबद लेकिन लौट कर नहीं जा पायेंगे।

सलमान खुर्शीद ने कहा है कि अबतक वो सिर्फ कलम से काम कर रहे थे मगर अब वक्‍त आ गया है कि वो खून से काम करें। कानून मंत्री की इस धमकी पर अरविंद केजरीवाल के सहयोगी कुमार विश्‍वास ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। विश्‍वास ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखा है कि ''सलमान खुर्शीद देश के (गैर) क़ानूनी मंत्री हैं। विकलांगों की बैसाखी लूटने के वाले इन मंत्री महोदय ने एक नवम्बर को फर्रुखाबाद में प्रस्तावित रैली के लिए धमकी दी है की अब तक कलम से काम करते थे अब "लहू से खेलेंगे"। साथ ही मुम्बईया डॉन की तरह ये भी कहा है कि "अरविन्द केजरीवाल फर्रुखाबाद आयें लेकिन फिर वापस भी जा कर दिखायें "......फिकर नॉट मंत्री महोदय। आ रहे हैं हम..।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+