राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी से आज मिल सकते हैं राहुल गांधी

After PM and Sonia, Rahul Gandhi likely to meet President Pranab today
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी आज राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात कर सकते हैं। प्रणव मुखर्जी और राहुल गांधी की यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है कि क्‍योंकि मंगलवार की सुबह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात की थी। राष्‍ट्रपति से मिलने के बाद मंगलवार की शाम ही प्रधानमंत्री ने कांग्रेस आलाकमाना सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के दौर के बाद अब राहुल गांधी का राष्‍ट्रपति से मिलना अहम बताया जा रहा है। वहीं इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी खासा गर्म हैं।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आज सुबह 9 बजे राष्‍ट्रपति भवन ऑस्‍ट्रेलियन प्रधानमंत्री के सम्‍मान में सेरेमॉनिल रिसेप्‍शन के बाद राष्‍ट्रपति से राहुल गांधी का मिलने का कार्यक्रम था। लेकिन ऐसी जानकारी मिल रही है कि राष्‍ट्रपति आज पूरे दिन औपचारिक कार्यक्रमों में व्‍यस्‍त रहेंगे। मगर कई बार ऐसा होता है कि नेताओं की राष्‍ट्रपति से मुलाकात औपचारिक कार्यक्रमों से हटकर होती है। ऐसे में राहुल गांधी के मुलाकात को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं इस मुलाकात के बाद चर्चा यह भी है कि आगामी कुछ दिनों में कैबिनेट में फेरबदल किया जाये।

जरुर देखें: प्रणव दा की शाही कार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+