71 लाख रूपये खुर्शीद के लिए बहुत छोटी रकम है: बेनी प्रसाद वर्मा

Beni Prasad Verma
लखनऊ। देश के कानून मंत्री के खिलाफ केजरीवाल सड़कों पर उतर आये हैं तो वहीं खुर्शीद को बचाने के लिए सत्तासीन पार्टी के नेता अजीबो-गरीब बयान दे रहे हैं। ताजे मामले में इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा है कि 71 लाख रूपये तो खुर्शीद के लिए बहुत छोटी रकम है इसलिए इतनी छोटी रकम के लिए वो घोटाला नहीं करेंगे।

अरे पैसा ज्यादा होता तो सोचा भी जाता इससे साफ है कि खुर्शीद पाक-साफ है। बेनी ने कहा कि उन्‍होंने आरोपों की सफाई में तस्‍वीरें भी पेश की हैं और जांच की बात भी कर रहे हैं, अगर उन्‍होंने घोटाला किया होता तो जांच की बात कभी नहीं करते।

गौरतलब है कि रविवार को कानून मंत्री ने प्रेस वार्ता करके अपने ट्रस्ट के बारे में सफाई दी है और कहा है कि आज तक का स्टिंग आप्रेशन पूरी तरह से गलत है। उनके ट्रस्ट ने 77 लाख रूपये खर्च किये हैं और उन्होंने कोई भी घपलेबाजी नहीं की है। लेकिन उनके पास कोई विकल्प नहीं है इसलिए वो आज तक के खिलाफ कोर्ट गये हैं। इसलिए सलमान खुर्शीद ने आज तक पर 100 करोड़ का मानहानि का दावा ठोंका है।

आपको बता दें कि आज तक ने अपने स्टिंग ऑप्रेशन में खुर्शीद और उनकी पत्नी पर घपले का आरोप लगाया है। आज तक के मुताबिक खुर्शीद के ट्रस्ट ने विकलांगो के नाम पर 71 लाख रूपये लिए थे लेकिन एक भी पैसा उसने विकलांगो को दिया नहीं, उससे सिर्फ और सिर्फ अपनी जेबें भरी हैं। जिसके चलते केजरीवाल सड़कों पर धरना दे रहे हैं और खुर्शीद के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+