दिमागी बुखार से 4 और बच्चों की मौत, अब तक 421 मरे

दिमागी बुखार का लक्षण पाए जाने पर 41 रोगियों को पिछले 2 दिन में गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज और बस्ती के अन्य सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अतिरिक्त निदेशक (स्वास्थ्य) एके पांडे ने बताया कि इस रोग से प्रभावित लगभग 235 लोगों को गोरखपुर और बस्ती के सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बिमारी ने उत्तर प्रदेश के मासूमों को बुरी तरह से अपने शिंकजे में जकड़ लिया है।
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने उत्तर प्रदेश में दिमागी बुखार से बड़ी संख्या में हुई बच्चों की मौतों पर गहरी चिंता जताई है। आयोग ने हाल ही में राज्य के चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग को नोटिस भी जारी किया था। ऐसा भी बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने बच्चों की मौत का सिलसिला रोकने के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी भी दी है। दिमागी बुखार को अंग्रेजी में इंसेफेलाइटिस के नाम से भी जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
