आगरा में 6 बच्चों सहित 10 लोग जिंदा जले

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा के सदर थाना अंतरगत असेवला जाट में ब्रज किशोर अग्रवाल के चार बेटे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे। मकान की निचली मंजिल पर उनका पेंट का कारोबार था। देर रात बिजली गुल होने के कारण घर में दीपक जल रहा था। उस दीपक से घर में आग लगी। देखते ही देखते दो भाइयों का परिवार इसकी चपेट में आ गया।
आग की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। पुलिस ने फौरन घटना की जानकारी फायर सर्विस को दी। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया मगर तकतक 10 लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मकान से 2 लोगों को सुरक्षित भी निकाल लिया है। मरने वालों में दो सगे भाईयों का परिवार है। इसमें 6 बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों के नाम इसप्रकार है। महेश चंद [40], उनकी पत्नी शारदा [38], पुत्र हिमांशु [18], शुभम [14], पुत्री वर्षा [16], राकेश [38], उनकी पत्नी ममता [35], पुत्र अंकित [13], पीयूष [10], पुत्री प्राची [8]।


Click it and Unblock the Notifications
