सलमान खुर्शीद के इस्‍तीफे पर अड़े केजरीवाल

arvind-kejriwal
नई दिल्‍ली। बवाना के राजीव गांधी स्‍टेडियम में गिरफ्तार कर रखे गये इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल सलमान खुर्शीद के इस्‍तीफे की मांग पर अड़े हुए है। अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से बताया कि हम लोगों को यहां कैद कर रखा गया है और अभी तक सरकार ने कुछ भी बात नहीं की है। अरविंद केजरीवाल और उनके समर्थकों को कल रात भर बवाना की अस्‍थाई जेल में रखा गया है।

केजरीवाल के अनुसार कल रात पुलिस कर्मियों ने एक कार्यकर्ता को बुरी तरह पीटा और कहा कि अगर आन्‍दोलन बन्‍द नहीं किया तो दो चार मुकदमें तुम्‍हारे खिलाफ दर्ज कर देंगे। अरविंद के अनुसार ये लोग हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम सरकार से कहना चाहते हैं कि हम इस तरह से डरने वाले नहीं है। हालांकि सूत्रों के अनुसार अरविंद केजरीवाल और उनके समर्थकों को थोड़ी देर में जेल से छोड़ा जा सकता है। वहीं अरविंद का कहना है‍ कि हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे और संसद के सामने आज धरना देंगे।

उन्‍होने कहा है‍ कि सलमान खुर्शीद ने विकलांगों के लिए आये धन में घोटाला किया है हम उनका इस्‍तीफा लेकर रहेंगे और प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर चुप नहीं रहने देंगे। साथ ही उन्‍होने देश के लोगों से यह अपील की है कि वह बड़ी से बड़ी संख्‍या में एकत्र हो और इस लड़ाई में हमारा साथ दें।

इस पर सरकार की तरफ से दिग्‍विजय सिंह ने कहा है कि अगर किसी को कोई शिकायत है तो वह एफआईआर करे, किसी के कहने पर एक मंत्री को इस्‍तीफा नहीं दिलाया जा सकता है। क्‍योंकि उनके खिलाफ कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+