जेल से रिहा हुए केजरीवाल, धरना के लिये संसद की तरफ कूच

Arvind Kejriwal heads off to Parliament Street after Delhi Police release
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। विकलांगों के हक के लिये सरकार पर हमला बोलने पर गिरफ्तार किये गये इंडिया अगेंस्‍ट करप्‍शन के नेता अरविंद केजरीवाल को अस्‍थाई जेल से रिहा कर दिया गया है। जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपना इरादा साफ करते हुए संसद की तरफ कूच कर दी है। केजरीवाल का कहना है कि जबतक सलमान खुर्शीद को बर्खास्‍त नहीं किया जायेगा वो आंदोलन जारी रखेंगे।

मालूम हो कि शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री आवास के पास धरने देने के दौरान हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस ने उनके सहयोगी मनीष सिसोदिया और गोपाल राय को भी हिरासत में लिया था। सरफरोशी की तमन्‍ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजू ए कातिल में है का नारा देते हुए केजरीवाल जेल से बाहर निकले और मीडिया के माध्‍यम से देशवासियों को पार्लियामेंट स्‍ट्रीट आने का न्‍योता दिया। केजरीवाल ने कहा कि जबतक मांगे पूरी नहीं होंगी आंदोलन ऐसे ही चलता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+