खुर्शीद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे केजरीवाल हिरासत में

Arvind Kejriwal, Salman Khurshid
नई दिल्ली। अभी खबर आ रही है कि पुलिस ने केजरीवाल और उनके साथ धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को जबरन उठाकर हिरासत में ले लिया है। मालूम हो कि आज अरविंद केजरीवाल विकलांगो को लेकर पीएम हाउस घेरने गये थे उनकी मांग है कि सलमान खुर्शीद अपने पद से इस्तीफा दें क्योंकि उन्होंने विकलांगो के नाम पर पैसे खाये हैं। ऐसे मे उन्हें कानून मंत्री बने रहने का कोई हक नहीं है। इसी बात पर ज्ञापन सौंपने केजरीवाल अपनी टीम के साथ पीएम मनमोहन सिंह से मिलने पहुंचे।

रास्‍ते में ही पुलिस ने केजरीवाल व उनके समर्थकों को रोका तो नारेबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते हंगामा तेज हो गया तो पुलिस ने केजरीवाल को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। समर्थकों को अन्‍य बसों में भरकर पुलिस मौके से उठा ले गई।

पीएमओ ने कहा कि मनमोहन सिंह के पहले से कार्यक्रम तय हैं इसलिए वे केजरीवाल से नहीं मिल सकते। जिसके बाद केजरीवाल और उनकी टीम ने पीएम आवास घेरने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। जिसके बाद केजरीवाल वहीं जनपथ पर धरने पर बैठ गये। केजरीवाल ने कहा है कि जब तक प्रधानमंत्री नहीं मिलते तब तक धरना जारी रहेगा। इस पर पुलिस ने बल प्रयोग किया।

गौरतलब है कि आज तक के स्टिंग ऑप्रेशन में यह बात सामने आयी है कि सलमान खुर्शीद और उनक पत्नी अपने एनजीओ के जरिये विकलांगो का पैसा डकार गये हैं। यह पैसा सलाना 71 लाख रूपये है। आपको बता दें देश के पूर्व राष्ट्रपति और खुर्शीद के नाना जाकिर हुसैन के नाम पर चलने वाले जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट ने विकलांगों के नाम पर लिये गये पैसों से खुर्शीद और उनकी टीम की जेबें भरी है।

आज तक ने खुर्शीद के जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट पर सरकारी अधिकारियों के फर्जी सिग्नेचर के आधार पर ग्रांट लेने और पैसे को सही से इस्तेमाल न करने का आरोप लगाया है। मौजूदा दौर में सलमान खुर्शीद खुद इस ट्रस्ट के चेयरमैन हैं। आज तक ने दावा किया है कि खुर्शीद का ट्रस्ट गरीबों और विकलांगों के नाम पर पैसे तो लेता है लेकिन विकंलागों को पहुंचाता नहीं है। इसी बात पर केजरीवाल ने कानून मंत्री के इस्तीफे की मांग की है तो वहीं खुर्शीद ने सारे आरोपों को नकारते हुए केजरीवाल को कोर्ट में खींचने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+