सपा के दबंग मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से राजस्व राज्य मंत्री विनोद कुमार सिंह को तत्काल बर्खास्त कर कठोर कार्रवाई की मांग की। डा. वाजपेयी ने कहा कि कल रात मंत्री ने जिस तरह की बदसलूकी अपने जनपद गोण्डा के सी.एम.ओ. के साथ की उनको जबरदस्ती गाड़ी में लाद ले गये तथा दो क्लर्कों को भी जबरदस्ती घर से उठवाकर कार्यालय ले आए उससे उनकी हकीकत उजागर हो जाती है।
वाजपेयी ने कहा कि रात बारह बजे आफिसर्स कालोनी में हुई इस शर्मनाक घटना को किसी भी प्रकार से स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उनका कहना है कि मंत्री के इस व्यवहार को किसी भी दृष्टिï से उचित नहीं ठहराया जा सकता है। उनका कहना है कि श्री सिंह का आचरण संविधान की परिधि में आता है।
उन्होंने संविधान की मूलभावना को ठेस पहुंचायी है। मंत्री से अपनी जान का खतरा महसूस होने से सी.एम.ओ. छुट्टी पर चले गये हैं। मंत्री की दबंगई से भयभीत सीएमओ ने राजधानी में महानिदेशक स्वास्थ्य समेत तमाम आला अफसरों को अपने साथ हुये दुव्र्यवहार से अवगत कराया है। सीएमओ का भय बताता है कि राज्य के अधिकारी सपा राज में किस प्रकार काम कर रहे हैं।
डा. बाजपेयी ने कहा कि मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी गोण्डा अभय के बयान को संज्ञान लेना चाहिये जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि सीएमओ के साथ अनहोनी की आशंका थी। वे बेहद भयभीत थे, सुरक्षा की दृष्टि से एडीएम के साथ उन्हें लखनऊ भिजवा दिया गया है। प्रमुख सचिव गृह आर एम श्रीवास्तव को जिलाधिकारी ने मामले की जानकारी दी है।
डा. वाजपेयी ने कहा कि मंत्रियों की अराजकता को देखते हुये मुख्यमंत्री को अपना मंत्रिमण्डल भंग कर नया मंत्रिमंडल बनाना चाहिये जिसमें दबंग अपराधिक छवि के लोगों का कोई स्थान न रहे। मुख्यमंत्री की छवि पर लगा यह धब्बा तभी छूटेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के मंत्री ही यदि आतंक फैलायेंगे। अधिकारियों के साथ गाली गलौज करेंगे।
उनको डरा धमकाकर मनमाने काम करवायेंगे तो कौन मानेगा कि सपा सरकार के राज में कोई सुरक्षित रहकर अपना काम सही ढंग्र से कर पायेगा व रह पायेगा। डा. वाजपेयी ने कहा कि यदि मंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया तो भाजपा को आपके विरद्ध मंत्री को संरक्षण देने के कारण विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications