दीवाली में दहलने वाली थी दिल्‍ली, इंडियन मुजाहिदीन के 3 आतंकवादी गिरफ्तार

Delhi Police arrests 3 IM terror suspects
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की यात्रा से एक दिन पूर्व पुणे में हुए ब्‍लास्‍ट में शामिल इंडियन मुजाहिदीन के तीन आतंकियों को दिल्‍ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को कई अरसे बाद यह सफलता मिली है जब उसने इंडियन मुजाहिदीन के नेटवर्क को क्रैक किया हो। जानकारी के अनुसार इन तीन खूंखार आतंकवादियों को दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सले ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो ये आतंकी दिल्‍ली में सीरियल धमाकों को अंजाम देने की फिराक में थे। ये आतंकी त्‍योहारों के आसपास घटना को अंजाम देने वाले थे। फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है ताकि इनके नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा सके।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने दो आतंकियों को दिल्‍ली से और एक को दिल्‍ली के बाहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये तीनो आतंकवादी बीते 1 अगस्त को पुणे में हुए सिलसिलेवार धमाकों में शामिल थे। पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकी इंडियन मुजाहिदीन के भगोड़े प्रमुख यासिन भटकल के करीबी हैं। इतना ही नहीं करीब तीन महीने पहले पकड़े गये मुंबई हमलों का गुनहगार अबू जुंदाल से भी इन तीनों के गहरे ताल्लुक बताए जा रहे हैं।

पूछताछ में तीनो आतंकियों ने कबूल किया कि वो दिल्‍ली में त्‍योहारों के आसपास सीरियल धमाकों को अंजाम देने के फिराक में थे। आपको बताते चलें कि दिल्ली पुलिस इंडियन मुजाहिदीन के इस नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश में करीब ढाई महीने से लगी हुई थी। ग्राउंड वर्क के अलावा इलेक्ट्रॉनिक छानबीन भी चल रही थी। कई राज्यों में पीछा करने और तलाशी का काम चल रहा था। फोन नंबरों का पता चलता था और फिर बंद हो जाते थे। आतंकियों द्वारा बार-बार जगह बदल लेने की वजह से भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। उल्‍लेखनीय है कि एक वक्त में लश्कर ए तैयबा की मदद से और बाद में अन्य संगठनों की मदद से इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, जयपुर, हैदराबाद और अन्य शहरों में दर्जनों वारदात के लिए जिम्मेदार रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+