मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में बुजुर्गों को मौका नहीं देगी कांग्रेस पार्टी

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार है और दिसम्बर 2003 से ही कांग्रेस सत्ता से बाहर है लिहाजा 2013 में होने वाले विधान सभा चुनाव में पार्टी युवाओं को मौका देना चाहती है।
पार्टी बदलाव के मद्देनजर ऐसे लोगों को भी टिकट नहीं देना चाहती जो 5000 वोट से पिछले चुनावों में हारे हैं और उनकी उम्र 65 वर्ष से अधिक है। पार्टी प्रदेश में कांतिलाल भूरिया की अध्यक्षता में चुनाव लड़ने का मन बना रही है ऐसे में आदिवासी वोट खिसकने का डर भी पार्टी को सता रहा है।
पार्टी के लिए ज्यार्तिआदित्य सिंधिया एक स्टार प्रचारक हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो राज्य में दस वर्षों तक सत्ता से बाहर रहने के बाद पार्टी एक नयी ऊर्जा के साथ चुनाव लड़ना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications