बिहार: दलित महिला पर तेल डालकर जिंदा जलाया

burnt alive
पटना। बिहार के गया जिले में दबंगो द्वारा एक दलित महिला को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला को उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हमवार गांव की रहने वाली पुतुक देवी को गांव के ही रहने वाले सूबेदार यादव उसके भतीजे योगेश यादव और मुकेश यादव ने महिला के ऊपर तेल डालकर जला दिया।

इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। जिस समय यह घटना हुई उसकी बच्‍ची घर पर ही मौजूद थी। बच्‍ची ने पुलिस को बताया कि ये लोग मां से पैसे मांग रहे थे, जब मां ने पैसे नहीं दिए तो उन्‍होंने उनपर तेल डालकर जला दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस अधीक्षक अख्‍तर हुसैन ने बताया कि महिला के पिता के बयान के आधार पर सूबेदार सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार चल रहे हैं और उनकी तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी सूबेदार मोहनपुर का प्रमुख रह चुका है। एक साल पहले उसने महिला को इंदिरा आवास दिलाने का वादा किया था, जिसके बदले वह पैसों की मांग कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+