चर्च-मस्जिद की तुलना शौचालय से करके दिखाएं जयराम: ठाकरे

bal thackeray
मुंबई। शौचालय को मंदिर से महत्‍वपूर्ण बताने वाले केंद्रीय ग्रामीण मंत्री जयराम रमेश के बयान पर शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने जोरदार हमला किया है। ठाकरे ने कहा कि शौचालयों की कमी के लिए कांग्रेस ही जिम्‍मेदार है। उन्‍होंने जैसे शौचालय की तुलना मंदिर से की, वैसे ही चर्च-मस्जिद की तुलना शौचालय से करके दिखाएं जयराम। भाजपा के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में ठाकरे ने लिखा है कि यह वाकई शर्मनाक है कि देश की लगभग दो तिहाई आबादी खुले में शौच करती है।

आजादी के बाद से 65 वर्षों में अधिकतर समय तक कांग्रेस ने ही शासन किया है। उन्‍होंने इस समस्‍या के निपटारे के लिए कुछ नहीं किया। मंदिरों का निर्माण लोग अपनी स्‍वैच्‍छा और साधनों के आधार पर कराते हैं, लेकिन शौचालयों का निर्माण तो सरकार की जिम्‍मेदारी है। ठाकरे ने कहा कि मंदिरों के बजाय जयराम रमेश ने चर्चो या मदरसों के बारे में ऐसा क्‍यों नहीं कहा।

शौचालय के साथ मंदिर की तुलना करने की क्‍या जरूरत थी। अगर वह मस्जिद या मदरसे का नाम लेते, तो मुस्लिम मोलवी उनके खिलाफ फतवा जारी कर देते, जैसा उन्‍होंने सलमान रूशदी के साथ किया था। अगर वह चर्च का नाम लेते, तो पोप रोम से आपत्ति जताते और सोनिया गांधी उनको निकालकर बाहर कर देतीं। जब उनको कुछ नहीं मिला तो उन्‍होंने शौचालय के साथ मंदिर को जोड़ दिया। ठाकरे ने कहा कि चर्च-मस्जिद की तुलना शौचालय से करके दिखाएं जयराम।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+