भारतीय वायुसेना ने पूरे किये 80 साल

Indian Air Force has completed 80 years
गाजियाबाद। कई युद्धों में अपनी बहादुरी और क्षमता को साबित कर चुकी भारत की वायुसेना ने अपने 80 साल पूरे कर लिये है। सेना ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर स्‍थापना दिवस मनाया। इस मौके पर भारत के जाबाज जवानों ने बहादुरी भरे कारनामे दिखाए। पांच साल पहले तक वायुसेना अपना स्‍थापना दिवस पालम हवाई अड्डे पर मनाती थी।

इस समारोह में सेना ने अपने नये और पुराने सभी युद्धक विमानों का प्रदर्शन किया। भारत की वायुसेना की स्‍थापना 8 अक्‍टूबर 1932 को की गई थी। वायु सेना ने समय के साथ खुद को तकनीकी तौर पर मजबूत बनाया, अत्‍याधुनिक हथियार और विमान अपने बेड़े में शामिल किये। भारत की वायुसेना को विश्‍व की सबसे शक्तिशाली वायु सेनाओं में से एक माना जाता है।

1999 में पाकिस्‍तान के खिलाफ हुए कारगिल युद्ध में सेना ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा सेना ने संयुक्‍त राष्‍ट्र के कई मिशन में भागीदारी निभाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+