'रॉबर्ट वाड्रा सिर्फ सन इन लॉ नहीं सन ऑफ लॉ भी हैं'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सोनिया गांधी के दामाद और जाने माने बिजनेस मैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ इंडिया अंगेस्ट करप्शन के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के आरोपों के बाद ट्विटर पर भी जंग जारी है। इस पूरे मसले को लेकर सोशल मीडिया में काफी प्रतिक्रियांए देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि वाड्रा मौजूदा समय में जो भी कदम उठा रहे हैं वो विवादों के घेरे में आ जा रहा है। अभी वाड्रा ने ट्विटर पर अपनी सफाई पेश की ही थी कि फिर अपने फेसबुक अकाउंट में 'मैंगो पीपुल इन बनाना रिपब्लिक' लिखकर लोगों को बहस का मौका दे दिया है। खैर इसके बाद ही वाड्रा ने अपना फेसबुक अकाउंट डीएक्टीवेट कर दिया।
उसके बाद से ट्विटर पर वाड्रा का मजाक उड़ाया जाने लगा। ट्विटर यूजर क्षितिज मेहता ने ट्विट किया है कि बहुत जल्द ही रॉबर्ट वाड्रा अपना नाम बदलकर रॉबर वाड्रा रखने वाले हैं। वहीं बिग नामक यूजर ने ट्विट किया है कि रॉबर्ट वाड्रा तो एक बानगी भर हैं। हमारे देश में हर राजनीतिक पर्सनैलिटी का ऐसा एक दामाद हैं। संघपरिवार.ओआरजी वेब नामक यूजर का कहना है कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि 'जीजा जी' घोटाला सिर्फ 300 करोड़ रुपये का ही है। मैंगो मैन नाम यूजर ने ट्विट किया है कि यह सुनकर कि राबर्ट वाड्रा की कुल संपत्ति सिर्फ 300 करोड़ है, सोनिया गांधी खुद को बहुत शर्मिदा महसूस कर रही होंगी क्योंकि राजनीतिकों में अब वाड्रा को बीपीएल समझा जाएगा।

तुषार शर्मा का कहना है कि अब मैं समझ गया हूं कि राबर्ट वाड्रा सिर्फ सन इन लॉ नहीं बल्कि वह 'सन ऑफ लॉ' हैं। सागरिका घोष ने ट्विट किया है कि सलमान खुर्शीद और जयंती नटराजन वरिष्ठ सम्मानित राजनीतिज्ञ है। राबर्ट वाड्रा का बचाव कर वे क्यों अपने कद को कम कर रहे हैं? सबसे मजेदार ट्विट किया है उज्ज्वल मोदी ने। उन्होंने लिखा है कि यदि प्रियंका चोपड़ा वाड्रा को प्रपोज करतीं तो कहतीं, अगर तुम मिल जाओ.. कमाना छोड़ देंगे हम।












Click it and Unblock the Notifications