भाजपा ने कहा 'वेलकम' केजरीवाल जी, जवाब मिला 'नो थैंक्स'

मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमें किसी तरह का क्रेडिट नहीं चाहिए लेकिन बीजेपी-कांग्रेस दोनों ही आपस में मिले हुए हैं। दूसरी तरफ भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा कि मेरा मुद्दा बिजली के दाम घटाना है। गोयल ने कहा कि जो भी इस मसले पर हमारा समर्थन देगा हम उसका दिल से स्वागत करेंगे और केजरीवाल जी का भी स्वागत करते हैं। इससे पहले, आसमान छूते बिजली के बिलों के लेकर डीईआरसी यानी दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन और आरडब्लूए की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस अंदर पहुंची और उसने आरडब्लूए के सदस्यों को बाहर निकाला।
मालूम हो कि केजरीवाल ने राजनीतिक पार्टी का गठन करते ही बिजली के मुद्दे को उठाया है। इस मुद्दे पर केजरीवाल को आम जनता का भी पूरा साथ मिल रहा है। भाजपा आज अचानक इस मामले में कूद कर कई सवाल खड़े कर दिये हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल के हाथों मुद्दा जाने का डर सता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications