हमारी अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत हो रही है: बराक ओबामा

barack obama
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुनाव नवंबर में होने वाले है। इसके लिए रिपब्लिकन उम्‍मीदवार मिट रोमनी और वर्तमान राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के बीच पहली बहस हो चुकी है। जिसके आधार पर मिट रोमनी को बढ़त मिलती दिख रही थी लेकिन श्रम साख्यिकी ब्‍यूरों की रिपोर्ट आने के बाद अब स्थितियां ओबामा के अनुकूल हो सकती हैं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर तक अमेरिका में बेरोजगारी दर 7.8 प्रतिशत ही रह गयी है। इस पर ओबामा ने भी कहा है कि हमने पिछले ढ़ाई सालों में 52 लाख से भी ज्‍यादा रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। देश निरंतर प्रगति कर रहा है।

ओबामा ने इस रिपोर्ट के बारे में कहा है कि ये आंकड़े हमें उत्‍साहित करते हैं और यह बताते हैं‍ कि हमने बेहतर ढंग से काम किया है। अमेरिका में 6 नवंबर में होने वाले राष्‍ट्रपति चुनाव में अर्थव्‍यवस्‍था एक महत्‍वपूर्ण मुद्दा है।

मिट रोमनी ने अमेरिका की पिछड़ती अर्थव्‍यवस्‍था और बेरोजगारी के मुद्दे पर ओबामा को घेरने की कोशिश की थी। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार शुरूआती महीनों में बेरोजगारी की दर 8.1 से 8.3 के बीच रहने के बाद अब 7.8 ही रह गयी है। इस दौरान चौदह हजार नौकरियों का सृजन किया गया है। ओबामा ने कहा कि हम आगे बढ़ रहे हैं और हमारी अर्थव्‍यवस्‍था मजबूत हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+