वाराणसी: महिला ने जायसवाल पर दर्ज कराया केस

मीना का बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ने उनको 10 अक्टूबर को तलब किया है। मीना ने जायसवाल के बयान पर कहा कि जब मैंने बयान सुना तो मुझे बहुत दुख हुआ। एक बड़े संवैधानिक पद पर रहते हुए कोई कैसे महिलाओं के खिलाफ इस तरह का बयान दे सकता है। जायसवाल के इस बयान पर भारी संख्या में महिलाए अदालत पहुंचीं हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि जायसवाल समर्थक शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी भी दी है। महिलाओं ने अदालत में आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की मांग की है।
गौरतलब है कि इससे पहले कानपुर में एक पोस्टर लगाया गया था। जिसमें एक तरफ श्रीप्रकाश जायसवाल दूल्हा बने थे और दूसरी तरफ फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत शादी के जोड़े में दिख रहीं थीं। राखी ने भाजपा द्वारा इस तरह के विरोध प्रदर्शन के तरीके का विरोध किया। उस नए पोस्टर पर लिखा था कि, नई शादी नया मजा।
जायसवाल का विवादास्पद बयान
जायसवाल ने रविवार को पाकिस्तान पर भारत की जीत के दौरान एक कवि सम्मेलन में कहा था कि नई शादी का अपना की मजा होता है, और नई जीत का भी अपना मजा होता है। समय गुजरने के साथ-साथ जीत का मजा कम होता जाता है। वैसे ही समय बीतने के बाद पत्नी पुरानी होती जाती है, और उसका मजा भी पुराना होता जाता है।












Click it and Unblock the Notifications