जायसवाल संग 'शादी' पर भड़कीं राखी सावंत

इस पोस्टर पर लिखा था, नई शादी नया मजा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर शादी की खुशिया मनाई। शादी होने के बाद जायसवाल के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। मजाक के तौर पर जायसवाल के खिलाफ इस विरोध प्रदर्शन से राखी सावंत भड़क गयीं। उन्होंने भाजपा नेताओ से मांफी मांगने की मांग की और कहा कि वे जायसवाल की शादी स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी से भी करा सकते थे।
गौरतलब है कि जायसवाल ने रविवार रात पाकिस्तान पर भारत की जीत के दौरान एक कवि सम्मेलन में कहा था कि नई शादी का अपना की मजा रहता है, और नई जीत का भी अपना मजा होता है। जैसे-जैसे समय गुजरता है, जीत की मजा कम होता जाता है। वैसे ही समय बीतता है, पत्नी पुरानी होती जाती है, और उसका मजा भी पुराना होता जाता है।












Click it and Unblock the Notifications