बन्द हो सकती है किंगफिशर एयरलाइन्स

इसके पहले कंपनी और कर्मचारियों के बीच की गई बातचीत नाकाम हो गयी थी। जिससे किंगफिशर ने 12 अक्टूबर तक उड़ाने रद्द किये जाने की घोषणा की है। लेकिन विवाद के खत्म न होते देख सरकार ने इस पर कड़ा फैसला लेने का मन बनाया है। नागरिक विमानन मंत्री अजित सिंह के अनुसार किंगफिशर विवाद जल्द खत्म होता नजर नहीं आ रहा है और कंपनी पर अरबों रूपये का बोझ है अत: निकट भविष्य में इसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।
किंगफिशर ने अपने कर्मचारियों को पिछले 6 महीने से वेतन नहीं दिया है। एक अक्टूबर को पाइलेटों और इन्जीनियरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया। इस प्रकार अचानक हड़ताल पर जाने से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications