वाड्रा की जांच करके केजरीवाल को गलत साबित करो: अन्ना

अन्ना ने अपनी बात कह कर भाजपा और केजरीवाल दोनों की बात कह दी क्योंकि भाजपा और केजरीवाल दोनों ने वाड्रा पर लगे आरोपों के लिए न्यायिक जांच की मांग की है। वहीं उन्होंने अब कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है कि क्योंकि अन्ना के इस बयान के पीछे कोई राजनीतिक हथकंडा नहीं है, ऐसे में अन्ना को जवाब देना कांग्रेस के लिए भारी हो सकता है। वहीं केजरीवाल की बात कहकर अन्ना ने एक तरफ से जता दिया कि वो कहीं ना कहीं अरविंद केजरीवाल को सपोर्ट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंन कहा है कि सोनिया के दामाद राबर्ट वाड्रा की संपत्ति चार सालों में लगभग 300 करोड़ की हो गयी है जो उन्होंने मात्र 50 लाख में डीएलएफ से खरीदी है।












Click it and Unblock the Notifications