महज मोबाइल चुराने के आरोप में युवक की बेरहमी से हत्या

Ghaziabad: Teenager tortured, killed for cell phone
गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मशार कर दिया है। एक व्‍यक्ति ने लड़के को पहले जमकर पीटा फिर उसके हाथ पांव बांधे और मुंह काला कर सड़क पर घुमाया। इतना ही नहीं उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्‍या भी कर दी गई। लड़के पर आरोप सिर्फ इतना था कि उसने मोबाइल चोरी की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है और छानबीन करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ की जा रही है उसके बाद ही घटना से पर्दा उठ सकेगा।

घटना गाजियाबाद के लोनी इलाके की है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले शरीफ के पुत्र नदीम का मोबाइल मंगलवार की शाम को चोरी हो गया। उसने पास के ही रहने वाले 19 वर्षीय सिंटू पर चोरी का शक जताया और बुधवार की देर शाम कासिम अपने एक दोस्त योगेश को सिंटू को बुलाने के लिए उसके घर भेज दिया। योगेश सिंटू को लेकर नदीम के घर आने लगा, लेकिन रास्ते में उन्हें नदीम का भाई नईम, जाहिद, कौशल मिल गए जो उसे नदीम के घर ले आए। जहां पहले से ही उसके पांच और अन्य दोस्त बैठे हुए थे।

दोस्तों ने सिंटू पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसकी लाठी, डंडों व सरिये से जमकर पिटाई की। बाद में सिंटू के गले में रस्सी बांधकर उसे शौचालय में फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी। बृहस्पतिवार सुबह कालोनीवासियों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सुबह करीब आठ बजे पहुंची पुलिस ने देखा तो सिंटू शौचालय में फांसी पर लटका हुआ था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों में से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+