कोई भी कंपनी नहीं चाहती अखिलेश यादव को लैपटॉप देना

सरकार ने निविदा के लिये पिछले एक अक्टूबर को खत्म समय तक कोई भी कंपनी सामने नहीं आई है जो लैपटाप आपूर्ति के लिये निविदा दे। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी इलेक्ट्रोनिक कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीइसीएल) को इसके लिये नोडल एजेंसी बनाया है। आधिकारिक सूत्रों ने आज कहा कि अब नई समय सीमा के साथ निविदा आमंत्रित की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि छात्र छात्राओं को लैपटाप देने के बाद दसवीं पास छात्रों को टेबलेट देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि यह भी संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि इस साल के अंत तक लैपटॉप देना शुरु कर दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications