नीतीश के गढ़ में आयेंगे नरेन्द्र मोदी
हालांकि यह रैली गुजरात चुनाव के बाद अगले साल होगी लेकिन इसकी रूपरेखा अभी से ही तय कर ली गयी है और जिसमें आने वालों में सबसे ऊपर नाम मोदी का है वो पार्टी के एक कद्दावर नेता है तो उनका आना तो बनता ही आखिर हक हैं उनका।
सीपी ठाकुर तो मोदी का गुणगान कर गये लेकिन वो यह भूल गये की बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने खुलेआम ऐलान किया है कि वो नरेन्द्र मोदी को अपने जीते जी बिहार आने नहीं देगें अब अगर मोदी बिहार आते हैं तो ऐसे में जेडीयू-भाजपा गंठबंधन पर आंच आ सकती है। हालांकि बीजेपी की ओर से पहले ही बयान आ चुका है कि अगर जेडीयू उनसे अलग होती है तो वो अकेले ही 40 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
खैर बीजेपी की ओर से मोदी को न्यौता देने की खबर पर जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा है कि ये बीजेपी का आंतरिक मामला है। किसे बुलाना है या किसे नहीं यह उन्हीं को तय करना है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा की सीपी ठाकुर के इस बयान पर सीएम नीतीश कुमार क्या जवाब देते हैं?













Click it and Unblock the Notifications