पुलिस के पूर्व अधिकारी ने किया दूरदर्शन की जमीन पर कब्जा

Ex-Police Officer acquired Doordarshan's land
लखनऊ। अखिलेश की यूपी पुलिस अब भू-माफियाओं से मिलकर सरकारी जमीनों पर कब्जा करा रही है। दूरदर्शन की जमीन पर कब्जा करने वाला भू-माफिया कोई और पुलिस का एक पूर्व आला अधिकारी है जो इन दिनों एक राजनीति पार्टी का पदाधिकारी है। हालांकि दूरदर्शन के आला अधिकारी खुलकर उसका नाम लेने तक को तैयार नहीं है लेकिन पुलिस के सूत्र बताते हैं कि पूर्व आला अधिकारी के दबाव में वह मामले में कुछ कर नहीं पा रहे हैं।

जमीन को लेकर मंगलवार को हुए नये घटनाक्रम में पुलिस के सामने भू-माफिया ने यूपी प्रेस क्लब के बगल में दूरदर्शन की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। भू-माफिया ने गेट पर लगा ताला तोड़कर अपना ताला डाल दिया।

मंगलवार को केन्द्र के सुरक्षा अधिकारी वी.के. अनिल ने पुलिस को सूचना दी कि दूरदर्शन केन्द्र लखनऊ की उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब के बगल की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया गया। मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दूरदर्शन केन्द्र की बहुमूल्य जमीन पर बने बाउन्ड्री के गेट में लगे ताले को पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने तोड़कर अपना ताला लगा दिया।

उन्होंने बताया कि जैसे ही यह सूचना दूरदर्शन के अधिकारियों और कर्मचारियों को मिली उन्होंने पुलिस के बडे अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। शिकायत किए जाने के बाद कैसरबाग के कोतवाल विजय प्रकाश सिंह एवं चौकी प्रभारी ने कब्जा करने वाले लोगों का ताला हटवाकर कब्जा कर रहे लोगों को हटा कर दूरदर्शन केन्द्र का ताला लगवा दिया। पुलिस ने दूरदर्शन के अधिकारियों को आश्वासन दिया कि अब इस भूमि पर किसी और का अधिकार नहीं होने दिया जायेगा।

इसके बावजूद रात में फिर कब्जा करने वाले लोगों ने दूरदर्शन केन्द्र का ताला तोडकर अपना ताला लगा दिया। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कैसरबाग पुलिस भू-माफियाओं से मिली हुई है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि कब्जा करने वालों पर कठोर कार्रवाई करते हुए पहले की भांति गेट पर दूरदर्शन का ताला लगवाएं।

उन्होंने बताया कि इस भूमि पर 40 वर्षों से दूरदर्शन का कब्जा है। गौरतलब है कि पुलिस भू-माफिया का खुला समर्थन कर रही है जिसका एक बड़ा कारण है कि जमीन पर कब्जा करने वाला शक्स कभी प्रदेश में पुलिस का सरपरस्त हुआ करता था और आज वह एक राजनीति दल में है। पुलिस इसी के चलते भू-माफिया के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+