5 हजार में बेटे को बेच मां ने पूरा किया मोबाइल और जींस का शौक

पुलिस को इस बात पर थोड़ी शंका हुई तो कड़ाई से पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ पर राखी ने सबकुछ सच सच बता दिया। पुलिस ने बताया कि राखी ने इस बात को स्वीकार किया है कि बच्चे को बेच कर जो 5 हजार रुपये मिले थे उससे उसने एक जींस, एक टॉप, एक मोबाइल फोन और एक मेमोरी कार्ड खरीदा था। इतना ही नहीं पुलिस ने जब बच्चे को बराबद कर लिया और राखी को सौंपा तो उसने उसने लेने से इनकार कर दिया।
मालूम हो कि ओडिशा हाई कोर्ट ने इस बारे में मीडिया में छपी खबरों के बाद संज्ञान लेते हुए पुलिस को बच्चा बरामद कर उसकी मां को सौंपने का आदेश दिया था। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि राखी ने जो सामान खरीदा, उसे जब्त कर लिया गया है। बच्चे को वेलफेयर सोसायटी को सौंप दिया गया है। अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications