सोनिया की मैमोरी बड़ी वीक है: भाजपा
नई दिल्ली। गुजरात में यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी ने भाजपा को क्या कोसा बीजेपी को मौका मिल गया सोनिया गांधी और कांग्रेस का मजाक उड़ाने का। भाजपा प्रवक्ता रूडी ने मीडिया से बात करते हुए कहा लगता है कि यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी की मैमोरी काफी वीक है तभी तो उन्हें गुजरात का घोटाला दिखता है और यूपीए को वो सिपाही जो देश को घोटालों का तोहफा दिये बैठे हैं वे दिखायी नहीं देते हैं।
भाजपा का इशारा ए राजा और सुरेश कलमाड़ी की तरफ था जिन्हें संसद की स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है। जिस पर कांग्रेस ने कहा था कि आरोप लगने से ही कोई अपराधी साबित नहीं हो जाता है। भाजपा ने कहा कि अगर गुजरात का विकास केन्द्र सरकार की बदौलत हुआ है तो क्यों नहीं सोनिया गांधी ने पूरे देश में विकास करवा दिया।
गौरतलब है कि राजकोट की रैली में सोनिया गांधी ने बिना मोदी का नाम लिए उनकी पार्टी पर संगीन आरोप लगाये थे। सोनिया गांधी ने कहा था कि गुजरात का विकास किसी व्यक्ति विशेष के कारण नहीं हुआ है बल्कि प्रदेश की जनता की मेहनत की वजह से हुआ है लेकिन किसी को मलाई खाने की आदत है तो कोई क्या कर सकता है। गुजरात के सत्तासीन नेता केवल अपनी जेबें भर कर क्रेडिट ले रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications