मोदी बनाम राहुल नहीं, मोदी बनाम सोनिया कहिए

सोनिया के तीखे तेवरों पर बैंगलोर के कांग्रेस कार्यालय में तो जैसे जान ही आ गयी। वनइंडिया ने जब उन कार्यकर्ताओं से जानना चाहा कि आपकी खुशी का राज क्या है तो उन्होंने जो जवाब दिया वो हैरत अंगेज था। कांग्रेस पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता ने कहा कि जब बच्चे पर बन आती है, तो मां किसी की परवाह नहीं करती है। अपने बच्चे के लिए तो बिल्ली भी शेरनी बन जाती है फिर तो यह सोनिया गांधी हैं जिनकी अगुवाई में देश की सरकार चल रही है।
उनका कहने का मतलब था कि मोदी ने राहुल गांधी को अपने यहां प्रचार करने के लिए खुली चुनौती दी थी, लेकिन राहुल गांधी की जगह प्रचार करने सोनिया गांधी पहुंच गयीं और उन्होंने मोदी के सवालों का जवाब देने के बजाय खुद उन पर सवालों की बौछार कर दी। साल 2014 में कांग्रेस की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार लगभग साबित हो चुके राहुल गांधी को नरेन्द्र मोदी ने क्या ललकार लगाई कि खुद बच्चे की रक्षक बनकर सोनिया पहुंच गयीं। आपको बता दें सोनिया गांधी का पार्टी प्रचार के लिए जाना अचानक से तय हुआ था और राहुल गांधी को प्रचार के लिए रोक दिया गया था।
कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि बच्चे के लिए मां हमेशा आगे रहती है इसलिए राहुल के लिए सोनिया आगे हो गयीं है और जब मां गुस्सा होती है तो अच्छे-अच्छे बैठ जाते हैं फिर तो यह गुजरात का चुनाव है और सीएम नरेन्द्र मोदी हैं। इसलिए अब लड़ाई राहुल बनाम मोदी नहीं बल्कि सोनिया बनाम मोदी हो गयी है।
गौरतलब है कि वलसाड जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा था कि हमने सुना है कि कांग्रेस के प्रचार के लिए राहुल गांधी गुजरात नहीं आयेंगे तो मैं और गुजरात की जनता इस बात का कारण जानना चाहती है कि आखिर वो क्यों नहीं यहां आना चाहते हैं? क्या उनकी नजर में गुजरात इतना बुरा है कि वो यहां का दौरा भी नहीं कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications