आज बढ़ सकती है पेंशन, बीमा में FDI की सीमा

Manmohan Singh
नई दिल्ली। आज बड़े फैसलों का दिन है, आज सरकार ने अपनी मंत्रिमंडल की बैठक बुलायी है और आज इस बैठक में वो पेंशन और बीमा क्षेत्र में एफडीआई में और ढील देने का फैसला कर सकती है। यही नहीं आज मनमोहन सरकार एफएमसी पर भी फैसला ले सकती है जो कि अगर पारित हो जाता है तो उसके मुताबिक मार्केट में कारोबारी उत्पाद को कई विकल्प मिल जायेंगे। विश्वपटल पर भारत की आर्थिक दशा सुधारने के मद्दे नजर आज पीएम मनमोहन सिंह कड़े और बड़े फैसले ले सकते हैं।

मंत्रिमंडल की बैठक में पेंशन कोष नियमन एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) विधेयक पर भी विचार हो सकता है। पेंशन क्षेत्र में 26 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति देने का विधेयक में प्रस्ताव है। इसी तरह बीमा कानून (संशोधन) विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा को 26 से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है।

आपको बता दें कि पिछले महीने पीएम मनमोहन सिंह ने एफडीआई को हरी झंडी दी थी जिसकी खिलाफत उनके सहयोगियों ने भी की थी और इसी बात पर उनकी अहम सहयोगी तृणमूल कांग्रेस ने यूपीए से समर्थन वापस ले लिया है।

इससे पहले बुधवार को वित्तमंत्री चिदंबरम ने ऐलान किया था कि एफडीआई को ग्रीन सिग्नल मात्र से ही बाजार का हाल सुधरा है और रूपये की कीमत बढ़ी है जो यह साबित करता है कि सरकार की सोच सही दिशा में है। तो वहीं बाजार कारोबारियों के जानकारों ने भी कहा है कि अगर बीमा क्षेत्र में एफडीआई में और ढील देने वाली बात मंजूर होती है तो इससे देश को दूना फायदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+